Latest

जिला पंचायत की सभी सीटों पर सपा प्रत्याशी उतारने की तैयारी

आज सपा की जिलाकार्यकारिणी की बैठक में बनी रणनीति, पूरी एकजुटता से पंचायत चुनाव में उतरेगी सपा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l समाजवादीपार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक में पंचायत चुनाव में पूरी एकजुटता के साथ जुट जाने और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला पंचायत सदस्य की हर सीट पर घोषित उम्मीदवार को जिताने के लिए पूरा प्रयास करने की रणनीति पर चर्चा की गई l बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने किया तथा संचालन जिला महासचिव संदीप सिंह पटेल ने किया l पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतारू है l बांदा जिले में सपा कार्यकर्ताओं को पुतला दहन करने पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है l मनमानी पर उतारू सरकार, भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरोध करने वाले सपाईयों को जेल भेज रही है l उन्होने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को पूरी एकजुटता से घोषित उम्मीदवार को जिताने के लिए काम करना होगा l
  सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं l प्रदेश नेतृत्व द्वारा कमेटी के लिए निर्देश दिए गए हैं जिसकी बैठक शीघ्र ही बुलाकर अग्रिम रणनीति तय किया जाएगा l उन्होने बूथ कमेटियों को नए सिरे से बनाकर जल्दी से जल्दी प्रस्तुत करने एवं कमेटी मे हर जाति, धर्म और वर्ग के लोगों को जगह देने के निर्देश सभी विधानसभाओं के अध्यक्षों को निर्देश जारी किया l
  इस अवसर पर सर्व अन्य पदाधिकारियों में सर्व श्री गुलाब सिंह यादव,संदीप सिंह पटेल, राम मिलन यादव, राम सुमेर पाल, विनय कुशवाहा, नाटे चौधरी, गुलाब कली आदिवासी, श्याम कृष्न यादव, भागीरथी बिंद, शकील अहमद, अमर सिंह यादव, बंगाली विश्वकर्मा, प्रभाकर यादव, आकाश यादव, डॉ परवेज आलम,  बच्चा यादव, जगदीश यादव, आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button