Latest

दूल्‍हा बनेगा हथौड़ा, भौकाल के साथ निकलेगी बारात

(अनुराग शुक्ला/विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। हथौड़ा बरात के संयोजक संजय सिंह बताते हैं कि हर वर्ष दूल्हा बने हथौड़ा से सामाजिक कुरीतियों के प्रतीक का अंत किया जाता है।
फूटेगा कोरोना का कद्दू घोड़ा, बैंडबाजा के साथ निकलेगी दूल्हा हथौड़ा की भव्य बरात ।

मौजूदा समय कोरोना समाज की सबसे बड़ी समस्या है। इसी कारण अबकी हथौड़ा से कोरोना रूपी कद्दू का भंजन किया जाएगा। प्रेम, सौहार्द के पर्व होली की खुमारी धीरे-धीरे लोगों के ऊपर छाने लगी है। हर कोई फाल्गुनी रंग में रंगता जा रहा है। उल्लास व उत्साह का वातारण चारों ओर है। इसके बीच शनिवार की शाम हथौड़ा की बरात पूरे सजधज से निकलेगी। हाथी, घोड़ा, बैंडबाजा के साथ दूल्हा हथौड़ा की भव्य बरात निकलेगी। हथौड़ा के बराती नगर के कलमजीवी, बुद्धिजीवी, श्रमजीवी, सलोथर, खोचड़बाज, जड़दार, मुर्रेदार, बैठकबाज, टप्पेबाज, लंतरानीबाज, बकैत बनेंगे। उससे कोरोना रूपी कद्दू का भंजन होगा।

निभाई जाएगी हर रस्म

दूल्हा हथौड़ा को बरात के लिए शान से सजाया जाएगा। उसे काजल लगाकर बछइयां होगी। मूसर नचावन, लोढ़वा घुमावन, सूप लोकवाई, नजर उतरवाई की रस्म निभाई जाएगी। जबकि आरती लालटेन से उतारी जाएगी।

कोरोना कद्दू का होगा भंजन

हथौड़ा बरात के संयोजक संजय सिंह बताते हैं कि हर वर्ष दूल्हा बने हथौड़ा से सामाजिक कुरीतियों के प्रतीक का अंत किया जाता है। मौजूदा समय कोरोना समाज की सबसे बड़ी समस्या है। इसी कारण अबकी हथौड़ा से कोरोना रूपी कद्दू का भंजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि आइजी केपी सिंह व विशिष्ट अतिथि पंकज जायसवाल, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्र कद्दू का भंजन करेेंगे। हथौड़ा बरात के मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। संजय सिंह ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्र के दर्जनभर लोग सम्मानित किए जाएंगे। इसके लिए उन्हें आगे भी बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button