Latest

दस शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ा प्रयागराज, भुवनेश्वर और भोपाल की हवाई यात्रा शुरू

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज से भुवनेश्वर और भोपाल के लिए रविवार से हवाई यात्रा शुरू हो गई। इंडिगो एयरलाइंस ने भुवनेश्वर और भोपाल के लिए हवाई सेवा शुरू की। रविवार को भुवनेश्वर के लिए सुबह 10.30 और भोपाल के अपराह्न 11.20 पर पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। सांसद केशरी देवी पटेल और महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने फ्लाइट का उद्घाटन किया।
भुवनेश्वर और भोपाल हवाई सेवा जुडऩे के बाद अब प्रयागराज 10 शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ गया है। इन शहरों में भोपाल, भुवनेश्वर, दिल्ली, मुम्बई, बंगलुरू, पुणे, गोरखपुर, बिलासपुर, कोलकाता व रायपुर शामिल हैं। सुबह 9.45 पर भुवनेश्वर की उड़ान प्रयागराज पहुंची और यहां महापौर और सांसद ने भुवनेश्वर से आए यात्रियो का स्वागत किया। प्रयागराज से गई भुवनेश्वर की पहली फ्लाइट फुल रही और 78 यात्रियों ने सफर किया। भुवनेश्वर से जो फ्लाइट आई उसमें 70 यात्री सवार थे। भोपाल के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में सिर्फ 30 यात्री शामिल थे। भोपाल से पहली बार प्रयागराज आई फ्लाइट में 68 यात्रियों ने सफर किया।

Related Articles

Back to top button