माण्डा में कोविड-19 के नियमों की जमकर उड़ी धज्जियां

खण्ड विकास अधिकारी सहित सैकड़ों श्रमिकों का जमावड़ा,वीडियो वायरल
माण्डा,प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। प्रदेश सरकार भले ही कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक करती आ रही हो,लेकिन सरकार की गाइडलाइंस का अधिकारियों द्वारा बिल्कुल पालन नही किया जा रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अधिकारी जनता के साथ बगैर मास्क के बैठक कर सामाजिक दूरियों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे है। लेकिन कार्यवाई के नाम पर स्थानीय पुलिस प्रसाशन पल्ला झाड़ने एवम राहगीरों के मास्क अभियान में मस्त है।
गौरतलब हो कि माण्डा ब्लॉक के महेवा कला में सैकड़ों श्रमिकों ने मनरेगा मानदेय को लेकर खण्ड विकास अधिकारी राजबहादुर यादव से लिखित शिकायत करते हुए जांच एवम भुकतान की मांग किया था। शनिवार को उक्त अधिकारी मामले की जांच करने महेवा गांव पहुचें। इस दौरान तकरीबन सैकड़ो श्रमिकों एवम ग्रामीणों की भारी जनसंख्या में भीड़ जुटी रही। खण्ड विकास अधिकारी सहित श्रमिकों के मुँह पर मास्क नही लगा था। सभी एक दूसरे से सटे रहे, जिससे देश भर में फैली वैश्विक महामारी कोविड-19 के नियमों की खुलेआम जमकर धज्जियां उड़ाई गयी।उल्लेखनीय है कि सैकडों के बीच जिम्मेदार अधिकारी का सामाजिक दूरी का पालन व मास्क न लगाना सोशल मीडिया पर दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। वहीं रोजाना मास्क चेकिंग अभियान के तहत राहगीरों का चालान काटने एवम समन शुल्क वसूलने और पल्ला झाड़ने वाली पुलिस प्रसाशन बेखबर रही


