Latest

राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए शुरू हुए आज से धन संग्रह

भगवान राम की शोभायात्रा निकालकर इस कार्यक्रम की शुरुआत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए शुरू हुए आज से संग्रह एवं संपर्क अभियान में प्रयागराज जिले में विभिन्न टोलिया अपने-अपने क्षेत्रों में निकली प्रयागराज उत्तर, दक्षिण, नैनी, गंगापार एवं यमुनापार में अभियान की शुरुआत हुई समाज के गणमान्य लोगों तक टोली के प्रमुख लोग जाकर भव्य मंदिर निर्माण में सहयोग का आग्रह किया गया गंगापार में बहादुरपुर के सिकंदरा में प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार नें संघ विचार परिवार के कार्यकर्ताओं के साथ अभियान की शुरुआत करवाई, विश्व हिंदू परिषद महानगर के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक कुमार के निवास पर जाकर उनसे सहयोग लिया, शहर दक्षिणी के कार्यकर्ताओं ने कर्बला चौराहे से भगवान राम की शोभायात्रा निकालकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की यह शोभायात्रा चकिया, राजरूपपुर, कालिंदीपुरम, 60 फीट रोड होते हुए नई बस्ती बेनीगंज में समाप्त हुई जिसमें प्रमुख रुप से भूपेंद्र तिवारी, हेमंत राय, अशोक सिंह, सुशील राय, चंद्र भूषण सिंह, अभिषेक पाठक, धीरज श्रीवास्तव, आरती राय आदि शामिल रहे, गंगापार में 12 ब्लॉक में 60 टोलिया निकली संघ विचार परिवार की एक बड़ी बैठक हुई जिसको प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने संबोधित किया जिसमें प्रमुख रुप से महेंद्र मौर्य, सत्येंद्र शुक्ला, शिव कुमार केसरवानी, निर्मला पासवान, राकेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे, यमुनापार में 8 ब्लॉक में 30 टोलियां निकली जिसमें प्रमुख रुप से डॉक्टर चंद्र निधान, विनोद दुबे, मनोज सिंह, अभिषेक मालवीय, शंकर लाल पांडे, विपिन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button