Latest

समाजवाद के प्रहरी मुख्तार अनीस व पुराने समाजवादी नेता गोपाल दास यादव के निधन पर सपाईयों मे शोक की लहर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) आपातकाल के दौर मे लोकतंत्र की लड़ाई लड़ते हुए जेल गए समाजवाद के प्रहरी संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से राजनीतिक सफर शुरु कर समाजवाद का झण्डा बुलन्द करने वाले वरिष्ठ नेता मुख्तार अनीस व प्रयागराज के समाजवादी पुरोधा गोपाल दास यादव के आकस्मिक निधन पर समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने शोक प्रकट किया।कैम्प कार्यालय सिविल लाईन्स मे जुटे समाजवादी पार्टी महानगर के पदाधिकारीयों ने मृत नेताओं के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।शोक प्रकट करने वालों में सै०इफ्तेखार हुसैन,रवीन्द्र यादव,विजय वैश्य,महेन्द्र निषाद,मोइन हबीबी,दिनेश यादव,इसरार अन्जुम,वज़ीर खाँ,महबूब उसमानी,सै०मो०अस्करी,मशहद अली खाँ,मो०ग़ौस,अभिमन्यु पटेल,ओ पी यादव,जी एस यादव,मो०ज़ैद,औन ज़ैदी,एस पी श्रीवास्तव,मुज़फ्फर बाग़ी,महेश निषाद,भोला पाल,सै०आसिफ हुसैन,आसिफ अंसारी,शानू हाशमी,ताहिर उमर आदि ने शोक प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button