रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की प्रवेश परीक्षा कोविड नियमो को ध्यान में रखते हुए संपन्न

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज के संगीताचार्य मनोज गुप्ता की सूचनानुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के निर्देशन में शिशु से नवम तक के छात्र-छात्राओं की प्रवेश परीक्षा कोविड-19 के नियमों के अंतर्गत सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए संपन्न हुई l उक्त प्रवेश परीक्षा में कुल 638 परीक्षार्थियों ने भाग लिया कुल 27 कमरे में संपन्न हुई परीक्षा में हर कमरे में 24 – 24 परीक्षार्थियों को बिठाया गया था l विद्यालय में प्रवेश करने से पहले समस्त परीक्षार्थियों एवं उनके साथ आए हुए अभिभावकों को थर्मल स्कैनिंग एवं सैनिटाइज किया गया तथा एलकेजी के छात्र छात्राओं की प्रवेश परीक्षा के बाद उनके माता-पिता का साक्षात्कार भी लिया गया l प्रवेश परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने में रमेश चंद्र मिश्रा, अशोक कुमार मोर्य, अवधेश कुमार, रिचा गोस्वामी जटाशंकर तिवारी, शिव नारायण सिंह ,कामाख्या प्रसाद दुबे ,आनंद कुमार ,दिनेश कुमार शुक्ला सत्यप्रकाश पांडे ,वकील प्रसाद, वाचस्पति चौबे, प्रभात कुमार शर्मा ,दीपक दयाल, मान सिंह यादव, विनय कुमार यादव, कुंदन कुमार, अनूप कुमार शिवजी राय, चंद्रशेखर सिंह पायल जायसवाल, सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा l




