Latest
मेजा प्रथम से अनीता सिंह ने आज जिला पंचायत कार्यालय मे नामांकन पत्र दाखिल किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिला पंचायत वार्ड संख्या 67 ( मेजा प्रथम ) से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह की पत्नी श्रीमती अनीता सिंह ने आज जिला पंचायत कार्यालय मे नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद अनीता सिंह सपा पार्टी कार्यालय जार्ज टाऊन मे जाकर जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव एवं महासचिव संदीप पटेल तथा पूर्व विधायक राम सेवक पटेल को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, दिनेश पटेल, मुन्ना सिंह, अरूण कुमार सिंह, हिमान्शु कुमार सिंह, ननकऊ यादव, विवेक सिंह, अवधेश कुमार, सुखेन्द्र सिंह, शिवम सिंह, अतुल सिंह, सुशील गुप्ता सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।



