Latest

लखनऊ में मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति शनिवार शाम पहुंची

मंत्री स्वाति सिंह ने गौरी बाजार में शोभायात्रा का स्वागत किया

लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार )। लखनऊ में मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति शनिवार शाम पहुंची। मां के दर्शन के लिए जगह-जगह लोगों उमड़ पड़े। घंटे, ढोल व शंखनाद के साथ पंडितों ने पूजन व आरती की। 56 व्यंजनों का भोग लगा। भक्तों को प्रसाद भी दिया गया। इसके बाद शोभायात्रा बाराबंकी होते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुई। यहां रात्रि प्रवास के बाद शोभायात्रा रविवार को वाराणसी के लिए जाएगी। सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ मूर्ति को स्थापित करेंगे।लखनऊ में सुबह से ही मां की शोभायात्रा के स्वागत की तैयारियां हो चुकी थी। 100 साल बाद भारत वापस आई मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति शनिवार शाम यहां पहुंची। मां के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महापौर संयुक्ता भाटिया बार्डर पर खुद अगुवाई के लिए पहुंची। राजधानी में जगह-जगह फूलों के बीच मां के रथ का स्वागत किया गया। मंत्री स्वाति सिंह ने गौरी बाजार में शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button