Latest

कोरोना: 69 दिन बाद 36 सक्रंमित, एक की मौत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण से धीरे-धीरे राहत मिलती दिख रही है। 69 दिन बाद सोमवार को जिले में 36 संक्रमित मिले। इससे पहले 23 मार्च को 30 कोरोना के मरीज मिले थे। वहीं मौत का ग्राफ भी नीचे आ रहा है।

लगातार तीसरे दिन सिर्फ एक मरीज की मौत हुई। कोरोना संक्रमण के ग्राफ की बात करें तो छह दिन से संक्रमितों की संख्या 50 से कम रही। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 10567 लोगों की कोरोना जांच की।

फिर ठीक होने वालों की संख्या संक्रमितों से ज्यादा रही। 123 लोगों ने कोरोना को मात दी। इसमें से 13 लोगों को डिस्चार्ज किया गया, जबकि 110 मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया।

स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों की संख्या कम होने से काफी गदगद है। संक्रमण को और कम करने के लिए लापरवाही नहीं बरतने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button