Latest

राज्य स्तरीय हॉकी में शगुन अकादमी बनी चैंपियन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शगुन स्पोर्ट्स अकादमी प्रयागराज ने डीएचए प्रतापगढ़ 5-2 से हराकर लड्डन खां मेमोरियल सेवन ए साइड राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के खिताब पर कब्ज़ा जमाया।
रामपुर डिग्री कालेज मैदान पर खेले गए फाइनल में शगुन स्पोर्ट्स अकादमी प्रयागराज की ओर से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए इमरान और फहद ने दो-दो जबकि सूरज ने एक गोल किया। डीएचए प्रतापगढ़ की ओर से दोनों गोल प्रशांत शुक्ला ने किए। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार शगुन स्पोर्ट्स अकादमी के इमरान को दिया गया।
इस जीत पर अकादमी के निदेशक शाहिद कमाल खा़न, हॉकी कोच मोहम्मद जावेद, मोहम्मद आरिफ़, अकील अहमद, अरविन्द राय, अकरम अहमद, दिलनवाज़ अहमद, इमरान अन्सारी, इमरान खान, पवन सिंह ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button