देश

कांग्रेस से टिकट न मिले तो सपा में शामिल हो जाओ-अखिलेश यादव

खजुराहो। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार सुबह विधानसभा चुनाव को लेकर खजुराहो पहुंचे। यहां प्रेस वार्ता में अखिलेश ने कहा कि जिन लोगों को कांग्रेस से टिकट नहीं मिल रहा हो वे समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। उन्होंने यहां एक नारा भी दिया हाथ छोड़ो, साइकिल पकड़ो। सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में सपा चौथी बड़ी पार्टी है।

अखिलेश के इस बयान ने कांग्रेस की मुसीबत बढ़ा दी है। कुछ समय पहले विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बात चल रही थी। लेकिन दोनों पार्टियों के बीच बात नहीं बन पाने से गठबंधन नहीं हो सका। दो दिन पहले ही सपा ने अपने 6 प्रत्याशियों का ऐलान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button