मुंबई के लिए चार स्पेशल ट्रेनें गोरखपुर, दानापुर, पटना व दरभंगा से होंगी रवाना

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रेलवे ने मुंबई के लिए चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 01053/01054 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर स्पेशल 13 व 20 अप्रैल को चलेगी। यह गाड़ी मंगलवार को शाम 04:40 बजे एलटीटी से प्रस्थान करेगी। अगले दिन सुबह 03:40 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी।
01401/ 01402 पुणे-दानापुर-पुणे स्पेशल 9, 11, 16 व 18 अप्रैल को चलेगी। पुणे से शाम 04:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 03:40 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। वापसी में 11,13, 18 व 20 अप्रैल को दानापुर से सुबह 04 बजे चलेगी। 10:25 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी।
01091/ 01092 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-पटना स्पेशल 12, 15 व 19 अप्रैल को सीएसएमटी से सुबह 11:05 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 07:19 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। वापसी में 13,16 व 20 अप्रैल को पटना से शाम 04:20 बजे चलेगी। रात 11:25 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी।
01097/ 01098 एलटीटी दरभंगा एलटीटी स्पेशल 12 व 19 अप्रैल को एलटीटी से सुबह 08:05 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 04:55 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। शाम 04:10 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 13 व 20 अप्रैल को दरभंगा से शाम 07:20 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 06:50 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी।



