Latest
पार्षद प्रतिनिधि ने चारों पम्पिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया गया
प्रयागराज (अनुराग शुक्ला ) आज सर्वदलीय पार्षद एवं पूर्व पार्षद संघर्ष समिति नगर निगम प़़यागराज का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह, वरिष्ठ पार्षद कमलेश सिंह, अजय यादव, पूर्व पार्षद चंद्र प्रकाश गंगा, वरिष्ठ पार्षद आनंद घिल्डियाल, अशोक सिंह आदि ने नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत मोरी गेट दारागंज,बक्सी बांध अल्लापुर ,चाचर नाला बलुआ घाट, मम्फोर्डगंज आदि चारो बड़े पम्पिंग स्टेशनों में लगे सभी पम्पों को 16 जून तक यानी बरसात तक चालू हालत में बनाना सुनिश्चित कराने के लिए औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण में निम्न तथ्य पाया गया
मोरी गेट दारागंज पम्पिंग स्टेशन के पम्पो की कुल क्षमता 95 क्यूसेक पानी और बक्सी बांध अल्लापुर पम्पिंग स्टेशन के पम्पों की क्षमता 180 क्यूसेक पानी है , दोनों स्टेशनों के पम्पो की सर्विसिंग का कार्य तेजी से करते पाया गया ।
मम्फोर्डगंज पम्पिंग स्टेशन के पम्पो की क्षमता 43 क्यूसेक पानी है , अनलोड टेस्टिंग हो गई है , सफाई का कार्य चल रहा है ।
चाचर नाला बलुआ घाट पम्पिंम स्टेशन के पम्पों की ज्ञमता 85 क्यूसेक पानी है में कार्य धीमी गति से चलता पाया गया ,स्लूज गेट में लीकेज है। जिससे गंदा पानी सीधे यमुना नदी में जाते पाया गया जो माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की अवमानना है
शिवसेवक सिंह ने कहा कि यदि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष समय से सभी पम्पिंग स्टेशनों के पम्पो को चालू हालत में 15 जून तक बनाना सुनिश्चित नहीं होता तो जिलाधिकारी महोदय और मन्डलायुक्त के यहां ज्ञापन दिया जाएगा ।





