फैमिली कोर्ट के कई अधिकारियों का तबादला

इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने जारी की अधिसूचना
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रधान पारिवारिक न्यायालय (फैमिली कोर्ट) और मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल (एमएसीटी) में तैनात कई पीठासीन अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग की अधिसूचना के अनुसार स्थानांतरित पीठासीन अधिकारियों में महाधिवक्ता कार्यालय प्रयागराज में तैनात विशेष सचिव अश्विनी कुमार दुबे को मुरादाबाद में फैमिली कोर्ट जज, कौशाम्बी के फैमिली कोर्ट जज अनुपम कुमार को सहारनपुर स्थित एमएसीटी का पीठासीन अधिकारी, गोंडा के फैमिली कोर्ट जज को इलाहाबाद का भूमि आधिपत्य समझौता प्राधिकरण का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।
इसी प्रकार सिद्धार्थनगर के फैमिली कोर्ट जज संजय कुमार द्वितीय को इसी पद पर अमरोहा, बिजनौर के एडीजे राजकुमार बंसल को फैमिली कोर्ट जज सिद्धार्थनगर, लखनऊ में विशेष सचिव को फैमिली कोर्ट जज गोंडा, मुख्य विधि परामर्शी अंगद प्रसाद प्रथम को गौतम बुद्ध नगर का फैमिली कोर्ट जज, शाहजहांपुर के एडीजे नरेंद्र बहादुर प्रसाद को शाहजहांपुर में ही फैमिली कोर्ट जज, स्पेशल जज सीबीआई लखनऊ प्रदीप सिंह को फैमिली कोर्ट जज कौशाम्बी, एडीजे बदायूं देवराज प्रसाद सिंह को पीठासीन अधिकारी एमएसीटी रमाबाई नगर, मयंक चौहान को एमएसीटी गोंडा से इसी पद पर बरेली जिले भेजा गया है।
इसी प्रकार अनुपमा गोयल निगम एडीजे बाराबंकी को गोंडा में एमएसीटी का पीठासीन अधिकारी, फैमिली कोर्ट जज गोंडा बृजेंद्र मणि त्रिपाठी को इलाहाबाद में भूमि आधिपत्य समझौता प्राधिकरण का पीठासीन अधिकारी, देवेंद्र सिंह द्वितीय एडीजे शाहजहांपुर को पीठासीन अधिकारी एमएसीटी इटावा, प्रमोद कुमार द्वितीय एडीजे शाहजहांपुर को एमएसीटी बिजनौर का पीठासीन अधिकारी, ज्योति कुमार त्रिपाठी एमएसीटी सोनभद्र को वाराणसी के भूमि आधिपत्य समझौता प्राधिकरण का पीठासीन अधिकारी, संजय हरि शुक्ल को सोनभद्र, कृष्ण यादव को एडीजे बांदा को एमएसीटी देवरिया का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।

