सौ फीसदी विद्युतीकरण की ओर उमरे , नव विद्युतीकृत भांडई, उडी मोड़, इटावा खंड पर परीक्षण

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय रेल अपने पूरे नेटवर्क के सौ फीसदी विद्युतीकरण के लक्ष्य की ओर तीव्र गति से बढ़ रही है। उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) अपने खंडों के विद्युतीकरण के लिए तीव्र गति से प्रयासरत है। ज्ञात हो कि, उमरे के महत्वपूर्ण ट्रंक मार्ग पहले से ही विद्युतीकृत हैं, और इन के अलावा, शाखा लाइनों पर शेष खंडों को भी तीव्र गति से विद्युतीकृत किया जा रहा है।
सौ फीसदी विद्युतीकरण के इस लक्ष्य को हासिल करने के क्रम में, उमरे के आगरा मंडल के भंडई- उड़ी मोड़- इटावा सिंगल लाइन सेक्शन को 25 केवी, एसी सिंगल फेज, 50 हट्र्ज पर ओएचई को ऊर्जीकृत करने के क्रम में 27 फरवरी 2021 को ईआईजी स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसके उपरांत इस खंड में इलेक्ट्रिक ट्रेनों के नियमित संचालन के पहले दिनांक 28 फरवरी को झांसी लोको शेड के विद्युत लोको द्वारा एक परीक्षण भी किया गया ।
विद्युतीकरण कार्य से न केवल रेल नेटवर्क पर रेल यातायात का निर्बाध संचालन सुनिश्चित हो सकेगा, बल्कि कर्षण को बदलने की आवश्यकता का भी समाधान होगा। इन कार्यों से परिचालन क्षमता बढ़ेगी, लाइन क्षमता बढ़ेगी और ट्रेनों की औसत गति में सुधार होगा। इन खंडों के विद्युतीकरण से आयातित पेट्रोलियम ईंधन के उपयोग में कमी आएगी और इनसे ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी भी आएगी।


