श्री पंच दशनाम जूना भैरव अखाड़ा हरिद्वार में श्री काशी विश्वनाथ के प्रकरण में वाराणासी के न्यायालय में चल रहे विवाद में आपात बैठक संपन्न हुई

हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री पंच दशनाम जूना भैरव अखाड़ा हरिद्वार में श्री काशी विश्वनाथ के प्रकरण में वाराणासी के न्यायालय में चल रहे वाद में न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय के सन्दर्भ में आगे की रणनीति के बारे में गहन चिन्तन, मनन और विचार किया और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर महंत संतो से श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज, श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के अन्तर्राष्टीय संरक्षक एवम् अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के अन्तर्राष्टीय महामन्त्री श्री महन्त स्वामी हरि गिरि जी महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के प्रवक्ता श्री महन्त नारायण गिरि जी महाराज, श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महन्त स्वामी चंचल गिरि जी महाराज व अग्नि अखाड़ा के सभापति स्वामी मुक्तेश्वरानन्द जी महाराज के द्वारा प्रस्ताव पास हुआ प्रस्ताव में अखाड़े की तरफ से काशी के मंदिर में हो रहे अन्याय के विरुद्ध सभी संत समाज एकजुटता के साथ शंकराचार्य सुमेरु पीठ नरेंद्र आनंद महाराज के साथ रहेगी उनका हर संभव मदद किया जाएगा ।


