चाचा नेहरू सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं पुरुस्कार वितरण का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज काॅटन मिल नैनी रामलीला पार्क मे नेहरू जी के जन्मदिन के अवसर पर चाचा नेहरू सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं पुरुस्कार वितरण का आयोजन यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव जितेंद्र तिवारी और प्रान्जल केसरवानी ने किया जिसमे मुख्य अतिथि राष्टीय सचिव बाजीराव खङे विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव वसीम अंसारी,पूर्व अध्यक्ष नफीस अनवर सार्वजनिक रामलीला के संरक्षक विनीत पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष एन एस यू आई अभिषेक यादव रहे। पुरुस्कार पाने वाले मे प्रथम ईनाम कम्प्यूटर रूपचन्द्र पटेल दितीय ईनाम मोबाइल आर्यन गौतम तृतीय ईनाम साईकिल शहबाज मंसूरी लङकियो मे प्रथम को साईकिल हर्षिता त्रिपाठी को प्राप्त हुआ और भी 100 सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रान्जल केसरवानी आयुष मिश्रा शहजादुल हक,अभिषेक शुक्ला सत्यम सिंह,नितिन पाण्डेय अभिनेष तिवारी,अम्बुज मिश्रा आदि शामिल हुए।




