Latest

मेला का नक्शा तीर्थ पुरोहितों को नही मिला तो तीर्थ पुरोहित मेला प्रसाशन के विरुद्ध आंदोलन

मेला प्रसाशन के रवैये से तीर्थ पुरोहितों नाराज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल समाज के तत्वावधान में प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों की महत्वपूर्ण समाजिक बैठक हुई | बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पं. विष्णु प्रसाद शर्मा जी ने किया | तीर्थराज प्रयाग की स्तुति करके बैठक को प्रारम्भ हुआ, बैठक की कार्वाही को आगे बढ़ाते हुए होने वाले आगामी माघ मेला के प्रारम्भ में मेला प्रसाशन के रवैये पर चर्चा करते हुए, उपस्थित वरिष्ठ तीर्थ पुरोहितों कड़े शब्दों में निन्द की है| मेला प्रसाशन द्वारा जारी भूमि आवंटन के लिस्ट में मेला प्रसाशन द्वारा प्रयागवालों के नाम का जिक्र न करने का उपस्थित प्रयागवालों ने मेला प्रसाशन के प्रति भारी आक्रोश व नाराजगी जताई गई है | तीर्थ पुरोहितों ने मेला प्रसाशन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि तीर्थ पुरोहितों की भूमि को चिन्हित करके तीन दिन के अंदर अगर मेला का नक्शा तीर्थ पुरोहितों को नही दिया गया, तो तीर्थ पुरोहित मेला प्रसाशन के विरुद्ध आंदोलन प्रारम्भ कर देगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी मेला प्रसाशन की होगी | व चेतावनी दी गई कि यदि 11 सूत्रीय मांगों पर विचार करके उचित कार्यवाही न की गई तो प्रधानमंत्री के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे | बैठक में उपस्थित वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पं. श्याम जी मिश्रा ने समाज को एकजुट होकर एक साथ कार्य करने को सभी प्रयागवालों का आवाहन किया. लाल विरेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा तीर्थ यात्रियों के सुगमता के लिये तीर्थ पुरोहितों को भूमि गंगा के निकट मिले इस पर भी बल दें, उक्त अवसर पर संस्था के संयोजक श्रवण कुमार शर्मा ने सम्पूर्ण तीर्थ पुरोहित प्रयागवालों से कल सायंकाल ४ बजे मेला प्रसाशन कार्यालय पहुँच कर मेला अधिकारी से प्रयागवाल शिष्टमंडल भेंट कर प्रस्तावित मांगो पर चर्चा की गई | अंत में बैठक का धन्यवाद संस्था के अध्यक्ष अमितराज वैद्य ने किया, बैठक का संचालन पूज्य शंकराचार्य पूरीपीठ के प्रतिनिधि राजीव भारद्वाज ने किया | उक्त अवसर पर अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रामकृष्ण तिवारी वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पं. रामानन्द शर्मा, श्याम जी मिश्रा, सुरेश तिवारी, दिनेश तिवारी भय्यो महाराज, चन्दन तिवारी, गोपाल काला, राजन शर्मा, राजेश पाठक, असीम भारद्वाज,विजय मिश्रा, उमेश शर्मा, राजू पान्डेय, शम्भू शर्मा, बलराम शर्मा, राज पान्डेय, गोकुल पाठक, अरविंद भारद्वाज, ऋषि शर्मा, आनन्द काला, सुनील प्रोहा, विजय भारद्वाज, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button