सपा समर्थित उम्मीदवार अनीता सिंह ने किया जनसम्पर्क

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मेजा छेत्र का चर्चित जिलापंचायत वार्ड संख्या 67 (मेजा प्रथम) से समाजवादी पार्टी की समर्थित उम्मीदवार श्रीमती अनीता सिंह अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्र के अमोरा, उसकी, जरार, नेवढ़िया सहित विभिन्न गाँवों मे जन सम्पर्क करके भारी बहुमत से जिताने की अपील किया।अनीता सिंह ने सपा कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से कहा कि चुनाव मे भारी बहुमत से जीत दिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूत बनायें ताकि 2022 मे सपा सरकार बनाने मे आसानी हो। उन्होने सपा कार्यकर्ताओं से पुरजोर अपील किया कि ‘एक भी वोट न घटने पाये और एक भी वोट न बटने पाये’ की तर्ज पर एक-एक वोट सपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष मे डलवाने का प्रयास करे । विदित हो कि श्रीमती अनीता सिंह सपा के कद्दावर नेता नरेन्द्र सिंह की पत्नी हैं। जिन्हे समाजवादी पार्टी ने जिलापंचायत सदस्य पद हेतु वार्ड 67 (मेजा प्रथम) से अपना उम्मीदवार बनाया है।




