नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने राशन वितरण प्रारम्भ किया

प्रयागराज (अनुराधा दर्शन समाचार)। भारत अभी कोरोना वायरस (कोविड-19 ) महामारी के दूसरे चरण से गुजर रही है I ऐसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए नॉर्दन फुटबॉल अकादमी प्रयागराज ने गरीब श्रमिक लोगो (जरूरतमंदों) को राशन वितरित किया I
अकादमी के निदेशक एवं मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार आज से अकादमी ने श्रमिक लोगो को राशन देगी I अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा इसकी तैयारी पूर्व से ही कर रहे थे I
आज सिविल लाइन के सुभाष चौराहे पर अकादमी ने दोपहर 2:30 बजे से 4 बजे तक तिहारी मजदूरों एवं श्रमिक लोगो को राशन वितरित किया I राशन में (दाल, चावल, आलू, प्याज, चीनी, आटा, नमक, हल्दी इत्यादि) दिया गया I
राशन वितरित करने के लिए अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष, सिविल लाइन इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह, अकादमी के प्रशिक्षु देवेंद्र, आज़ाद, हर्षित, मितेश एवं सहयोगी प्रदीप, रंजन, संजय, ने राशन बाटने में सहायता किया I
आप सभी से विनम्र निवेदन है की इच्छुक व्यक्ति अपनी स्वेक्षा से राशन (दाल, चावल, मसाला, नमक, चाय पत्ती, गर्म मसाला, आलू, प्याज इत्यादि) योगदान के लिए इंद्रनील घोष से संपर्क कर सकते है Iयोगदान देने हेतु इच्छुक व्यक्ति एवं जरूरतमंद लोग इंद्रनील घोष (9453231784), अमन सिंह (8299689446) अखिलेश (9696645292) से दिए हुए नंबर पर संपर्क कर सकते है अथवा नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के इस बैंक खाते नंबर पर राशि भेज सकते है I




