दो अंतर्जनपदीय लुटेरा अवैध सामानों के साथ दबोचे गए

उतरांव, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।उतरांव थाने की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी । उन्होंने दो अंतर्जनपदीय शातिर लुटेरों को दबोचा पुलिस को तलासी दौरान लुटेरों के कब्जे 6 जिन्दा बम 02 जिन्दा कारतूस एक मोबाइल तथा बाइक बरामद हुए है। डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा जनपद प्रयागराज में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह बे मण्डौर क्षेत्र से दो शातिर लुटेरों पकड़ने में सफल हुए। उक्त गिरफ्तारी रविवार शाम थानाध्यक्ष अपने पुलिस फोर्स के साथ पंचायत चुनाव दृष्टिगत क्षेत्र में मौजूद थे । उसी बीच मुखबिर की खास सूचना पर मण्डौर मोड़ पर घेराबन्दी कर शातिर लुटेरा प्रभात नागर पुत्र राजबहादुर नि0रानाथपुर व राहुल सोनकर पुत्र रंजीत सिहीपुर थानासरायइनायत को हिरासत में लिया।पुलिस के अनुशार लुटेरों के पास से जो मोबाइल व बाइक मिली है। उसके संबंध में पहले से थाने पर मुकदमा दर्ज कराये गए थे। लुटेरों के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही की गयी।




