Latest

जिलाधिकारी की प्राइवेट हाॅस्पिटलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । कोरोना महामारी को देखते हुए आज जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने मंगलवार को संगम सभागार में जनपद के प्राइवेट नर्सिंग होम के प्रबन्धकों के साथ बैठक करते हुए जनपद के कई प्रतिष्ठित नर्सिंग होम/हाॅस्पिटल को अपने अस्पताल को कोविड-19 मरीजों के उपचार हेतु कोविड डेडिकेटेड हाॅस्पिटल के रूप में परिवर्तित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि महामारी में आप सभी आगे बढ़ कर कोविड-19 के मरीजों के उपचार में अपना सहयोग प्रदान करें। इस उद्देश्य से जिलाधिकारी ने पूर्व से संचालित निजी क्षेत्र के चार कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों के अतिरिक्त चार अन्य प्राइवेट हाॅस्पिटल को कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों में परिवर्तित करने का निर्देश दिया है। इस क्रम में ओझा हाॅस्पिटल, मां शारदा हाॅस्पिटल एवं प्राची हाॅस्पिटल को 15 अप्रैल, 2021 से तथा सृजन हाॅस्पिटल को 17 अप्रैल से कोविड हाॅस्पिटल संचालित करने हेतु निर्देषित किया। इसके अतिरिक्त निजी क्षेत्र के 15 अन्य हाॅस्पिटल को भी कोविड डेडिकेटेड हाॅस्पिटल के रूप में परिवर्तित करने की कार्ययोजना बनाई गयी है। इन सभी हाॅस्पिटल को कोविड हाॅस्पिटल का संचालन करने हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं 05 दिनों में करने के निर्देश दिये गये।

Related Articles

Back to top button