Latest

हर्षोंउल्लास से सम्पन्न हुआ हरिद्वार महाकुम्भ का तीसरा शाही स्नान

( अनुराग शुक्ला ) हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय दण्डी संन्यासी परिषद् के राष्ट्रीय संरक्षक सनातन ज्ञान पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी शंकराश्रम जी महाराज के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों दण्डी सन्यासियों के साथ जूना के संरक्षक हरीगिरी जी महाराज के सहयोग से अखिल भारतीय दण्डी संन्यासी परिषद् के सभी संतों ने हर्षोंउल्लास के साथ तीसरा शाही स्नान किया। स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने बताया की अखिल भारतीय दण्डी संन्यासी परिषद् एवं जूना अखाड़ा के संधि के अनुसार पहली बार हरिद्वार महाकुम्भ में दण्डी संन्यासियों को शाही स्नान करने का सुअवसर प्राप्त हुआ ।इसके लिए शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने जूना अखाड़ा एवं हरिगीरी महाराज का प्रसंसा करते हुए कहा की हमारा परिषद् निरतंर जूना अखाड़े के साथ सभी से सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

Related Articles

Back to top button