समरसता दिवस के रूप में भाजपाइयों ने मनाई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भारतीय संविधान के शिल्पी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 130 जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई गई इस अवसर पर उन्होंने दरियाबाद स्थित अंबेडकर जयंती समारोह में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के सचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का संपूर्ण जीवन इस देश के शोषित एवं वंचित रहे लोगों को अधिकार दिलाने के प्रति समर्पित रहा वह एक इस राष्ट्र के सच्चे नायक थे उन्होंने जो समाज के अंदर भेदभाव से पीड़ित वर्ग के लोग थे उनके अधिकारों की समानता के लिए लड़ाई लड़ते रहे और आज उनको उनके सपनों को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर गरीबों शोषित वंचितो के अधिकारों की रक्षा करते हुए उनके जीवन में गुणात्मक परिवर्तन ला रही है। इस अवसर पर भाजपा महानगर के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महानगर प्रयागराज के 1252 बूथो पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की सचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन पर दर्शन डालते हुए कार्यक्रम का आयोजन बूथअध्यक्ष एवं बूथ प्रभारियों की देखरेख में किया गया और आगे बताया कि भाजपा युवा मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा ,महिला मोर्चा ,अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा गरीबों की बस्तियों में जाकर सेवा का कार्य किया गया। महानगर के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हाई कोर्ट स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ किया गया । इसी क्रम में दरियाबाद में आयोजित अंबेडकर जयंती के समारोह में कार्यक्रम के संयोजक सुशील निषाद जी के द्वारा भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष रहे। इस अवसर पर कुंज बिहारी मिश्रा वरुण केसरवानी रमेश पासी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजू पाठक गिरजेश मिश्रा श्याम चंद्र हेला राजन शुक्ला सुभाष वैश्य किशोरी लाल जायसवाल मनोज मिश्रा दिलीप केसरवानी दिनेश विश्वकर्मा रणविजय सिंह ज्ञान बाबू केसरवानी दीनानाथ कुशवाहा संजय कुशवाहा कौशिकी सिंह गौरव गुप्ता ज्ञानेंद्र मिश्रा भरत निषाद अनिल भट्ट अजय सिंह विजय श्रीवास्तव परमानंद वर्मा अजय अग्रहरि रितेश केसरवानी आशीष जायसवाल किशन चंद्र जयसवाल आलोक वैश्य नीरज केसरवानी विजय कृष्ण मेहता दीपक शर्मा केशव शर्मा एवं क्षेत्र के समस्त पार्षद गण मंडल के पदाधिकारी एवं बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने बूथों पर आयोजित किए गए कार्यक्रमों में श्रद्धांजलि अर्पित की।

