Latest

माहे रमज़ान के पहले रोज़े पर रोज़ादारों ने गिड़गिड़ा कर मांगी रब से दुआ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। साल के बाराह माह मे सब से अफज़ल ओ तर माहे रमज़ान की शुरुआत हो गई।गर्मी की शिद्दत मे भी लोगों ने 14 घन्टा 29 मिनट के लम्बे अन्तराल का रोज़ा रखा।

 

 

खोदाया हमारे रोज़े के तुफैल मे हमारे गुनाहों को माफ और अहले वतन को इस खतरनाक वबा से महफूज़ फरमा

(सै०मो०अस्करी)

 

 

इसलामिक माह शाबान की तीस को माहे रमज़ान का चाँद दिखाई देने के साथ कोरोना प्रोटोकाल के तहत घरों मे रहकर तरावीह की विशेष नमाज़ मात्र पाँच लोगों की मौजूदगी मे अदा की गई।वहीं रमज़ान के पहले रोज़े पर भी कोरोना गाईड लाईन को अमल मे लाते हुए फजिर ज़ोहर और असिर की नमाज़ अदा करने को मस्जिदों मे मात्र पाँच लोगों की मौजूदगी ही रही।मग़रिब की अज़ान की आवाज़ गूंजते ही लोगों ने दूकानो व घरों मे परिजनो के संग रोज़ा खोला।घर पर ही मग़रिब की नमाज़ अदा की गई।उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी के अनुसार कोरोना जैसी वबा से लोगों को निजात के लिए नमाज़ मे लोगों ने दोनो हाँथ बलन्द कर राहे खुदा से इस खतरनाक वबा से अहले वतन को महफूज़ रखने की दूआ मांगी।

Related Articles

Back to top button