Latest

हनुमानजी की शोभायात्रा व भण्डारे पर करोना का कहर

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नगर के कैंट स्थित सदर बाजार क्षेत्र में हर वर्ष 17 अप्रैल को निकलने वाली विशाल हनुमान शोभायात्रा व अगले दिन होने वाले भण्डारे को इस बार हनुमान मंदिर कमेटी ने सारी तैयारियों के बीच वैश्विक महामारी करोना संक्रमण को देखते हुए निरस्त कर दिया है।

विदित हो कि सदर बाजार में श्री हनुमान मंदिर कमेटी के तत्वावधान में कई वर्षों से हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर इस माह की उक्त तिथि पर विशालकाय शोभायात्रा निकाली जाती थी।और ठीक दूसरे दिन भण्डारे का आयोजन किया जाता था।

हजारों की संख्या में भक्त मन्दिर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होते थे। लेकिन इस बार कमेटी ने सदस्यों की बैठक कर सर्वसम्मति से किसी भी प्रकार का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है।
उक्त आशय की जानकारी कमेटी के मीडिया प्रभारी रोहित सक्सेना ने दी।

Related Articles

Back to top button