Latest

इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

इंस्पेक्टर मांडा को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर पुलिस महकमे में हड़कंप

मांडा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इंस्पेक्टर मांडा सहित शुक्रवार को पांच पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं ।जिससे पुलिस महकमे में दहशत है । उल्लेखनीय है कि शासन प्रशासन द्वारा तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना का लगातार बढ़ रहा । संक्रमण प्रशासन की चिंता का सबब बना हुआ है।कोरोना वायरण संक्रमण में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने में लगी मांडा पुलिस खुद खतरे में है । प्रयागराज जिले में हर थानों से लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे है । अधिकांश पुलिसकर्मी चौराहों के साथ ही गली में भी बिना मेडिकल सुरक्षा उपकरण के अपनी ड्यूटी कर रहे हैं । बता दे की शुक्रवार को मांडा इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है ।शुक्रवार को इंस्पेक्टर मांडा सहित पांच पुलिसकर्मी मांडा सीएचसी में अपनी जांच करवाई थी । जहाँ पर पांचो की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button