Latest

दुष्कर्म के आरोप में दसवीं का छात्र गिरफ्तार

 

शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। स्थानीय थाना क्षेत्र पतुलकी गांव निवासी एक किशोर को चौकी प्रभारी सिकंदरा ने बीरभानपुर तिराहे के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोर के ऊपर एक गांव की युवती द्वारा शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस इस मामले में किशोर को तभी से तलाश रही थी। उसके संभावित स्थानों पर दबिश भी दी गई थी। पुलिस को सटीक सूचना मिली तो छापेमारी कर उसे दबोच लिया।
बताया जाता एक गाव की युवती क्षेत्र के एक कालेज में कक्षा 12 की पढ़ाई करती थी। उसी कालेज में किशोर भी कक्षा 10 में पढ़ाई करता था। कालेज में पढ़ाई के दौरान किशोर और युवती में दोस्ती हो गई। कुछ ही समय बाद उनके बीच नजदीकी बढ़ गई। बात आगे बढ़ी तो दोनों घर वालीं से छुपकर एक दूसरे से मिलने लगे। इस बात की जानकारी जब युवती के घर वालों को हुई तो मामला पुलिस चौकी सिकंदरा तक पहुंच गया। किशोर के घर वाले उस समय शादी कर लेने की बात मान कर मामले को शांत कर दिए थे। तब चौकी प्रभारी सिकंदरा ने किशोर के खिलाफ हल्की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया था।
इधर, जब लड़की के घर वाले शादी का प्रस्ताव लेकर किशोर के घर वालों से संपर्क किया तो बात बिगड़ गई और किशोर शादी करने से मुकर गया। लड़की के घर वालों ने पुलिस पर दबाव बनाया तो चौकी प्रभारी सिकंदरा ने चार माह पूर्व दर्ज हुए मुकदमे में युवती के कथनानुसार दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए बुधवार को गिरफ्तार कर किशोर को जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button