अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सनत पान्डेय की धर्मपत्नी अन्तू पान्डेय का निधन

(आनंद पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पं. सनत पान्डेय जी की धर्मपत्नी स्व. अन्तू पान्डेय जी के आसमिक निधन होने पर महासभा के प्रयागराज के पदाधिकारियों ने गहरा दुख जाहिर किया है।
महासचिव पं. चन्द्रनाथ चकहा मधु जी के पहल पर आज सायंकाल 5 बजे महासभा के सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश में व्याप्त भयानक महामारी को ध्यान में रखकर सभी प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों ने अपने अपने निवास से ही ठीक सायंकाल 5 बजे दो मिनट का मौन व्रत करके पुण्य आत्मा के शान्ति की कामना किया गया।
और भगवान वेणीमाधव एवं माँ त्रिवेणी से समूचे देश में व्यापक रुप से फैले महामारी से समस्त देशवासियों के जीवन रक्षा की कामना की। श्रद्धांजलि देने में संरक्षक हरिजगन्नाथ शास्त्री. रामकृष्ण तिवारी.श्रवण कुमार शर्मा. माधवानन्द शर्मा. अमितराज वैध. उदय चन्द्र मिश्र. अरविंद भारद्वाज. सवंरिया पान्डेय. राहुल तिवारी. अखिलेश भाई. ललित शर्मा. रवि बाबू शर्मा. अनिल मिश्रा. ऋषि शर्मा. पवन पान्डेय. चन्दन तिवारी आदि ने सायंकाल श्रद्धांजलि दी।




