Latest
टूटे सारे रिकॉर्ड, रविवार को 14 की मौत 2416 संक्रमित
(विनय मिश्रा)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रविवार को जिले में कोरोना के अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए। 24 घंटे में 14 लोगों को इस वैश्विक महामारी के कारण जान गवानी पड़ी तो 2416 लोग इससे संक्रमित पाए गए। पूरे जिले में अलग-अलग स्थानों पर रविवार को 9120 लोगों की कोरोना जाँच की गई। कोरोना से स्वस्थ हुए 1201 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। 1145 लोगों का रूम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक कुल 27083 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं।



