Latestइलाहाबाद समाचार

केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, छुट्टियों के नियम को लेकर सरकार ने किया अहम फैसला

।देश के लाखों कर्मचारियों के लिए बहुत राहत भरी खबर है। कोरोना के कहर के बीच सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 50 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को क्‍वारंटाइन में जाने के लिए अनुमति दे दी है। इसके लिए बकायदा 15 दिनों की छुट्टी स्‍वीकृत की गई है। यानी यह व्‍यवस्‍था 4 अप्रैल, 2020 तक के लिए लागू रहेगी। खास बात यह है कि इस अवकाश के लिए उन्‍हें किसी भी प्रकार का मेडिकल सर्टिफिकेट भी प्रस्‍तुत नहीं करना होगा। यह आदेश समस्‍त केंद्रीय कार्यालयों, मंत्रालयों, विभागों के लिए लागू होगा। यहां जानिये आदेश की विस्‍तृत जानकारी।

कोरोना वायरस का देश में खतरा बढ़ चुका है। इसके चलते केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के हित में अहम निर्णय लिया है। उनके लिए 15 दिनों का अवकाश स्‍वीकृत किया गया है। इस अवकाश की पात्रता 50 साल से अधिक आयु के उन सभी कर्मचारियों को मिलेगी, जो कि पहले से ही शुगर, सांस की किसी बीमारी या अन्‍य गंभीर बीमारियों से पीडि़त रहे हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से यह आदेश कर्मचारियों के स्‍वास्‍थ्‍य को दृष्टिगत रखते हुए जारी किया गया है।

अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत देने के लिए सरकार ने केंद्रीय नागरिक सेवाएं (छुट्टी) नियम, 1972 में आखिर ढील दे दी है। इसके साथ ही सरकार ने इस दायरे में आने वाले कर्मचारियेां को अवकाश पर जाने की सलाह भी दी है। यह भी कहा है कि इस प्रकार के अवकाश पर जाने से आपकी सेहत तो सुरक्षित तो रहेगी ही, साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं पर भी किसी प्रकार का अतिरिक्‍त बोझ नहीं आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button