एडिशनल कमिश्नर ग्रेट वन को व्यापारियों ने दिया ज्ञापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज एडिशनल कमिश्नर ग्रेट वन दयाशंकर तिवारी ने अपने कार्यालय पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक बुलाकर पदाधिकारियों को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के व्यापारियों से अपील किया है कि जीएसटी में जो भी व्यापारी अपना रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं करा सके हैं तो वाह विभाग द्वारा कैंप लगवा कर अपना अपना रजिस्ट्रेशन निशुल्क करा कर लाभ उठा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने पर विभाग द्वारा मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना का भी लाभ उठा सकते हैं, क्योंकि जो व्यापारी जीएसटी विभाग में अपना रजिस्ट्रेशन कराएंगे।व्यापारियों को मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना का का लाभ मिलेगा, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी ने जनपद प्रयागराज , कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, के व्यापारियों से यह अपील किया है कि जो भी व्यापारी अभी तक जीएसटी में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए हैं विभाग द्वारा इस निशुल्क कैंप का लाभ उठाये।प्रयाग सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा व्यापारी अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा का लाभ उठाएं आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के गंगा पार के जिलाध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी पप्पू भैया, जमुना पार के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश केसरी, जिला महामंत्री,अखिलेश मिश्रा, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सैफ अहमद,सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जायसवाल, महामंत्री अमित सिंह, उपाध्यक्ष बबलू सिंह रघुवंशी, विशाल कनौजिया, नखास कोना उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष बादल केसरवानी, महामंत्री अमित गुप्ता, गंगा पार के कोषाध्यक्ष सुमित केसरवानी, प्रयाग सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह जी, मैकू लाल प्रजापति, इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर प्रशासन अरुण गौतम, ज्वाइंट कमिश्नर बाल कृष्ण यादव मौजूद थे उन्होंने व्यापारी से अपील किया है कि रजिस्ट्रेशन कैम लाभ उठाते हुए मुख्यमंत्री व्यापारिक घटना बीमा का लाभ लें।


