मुख्यमंत्री ने एसआरएन में बेड बढ़ाए जाने का दिया आदेश

प्रदेश के मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में दी जानकारी
प्रदेश में 18 वर्ष से उपर के सभी युवाओं का निःशुल्क होगा टीकाकरण
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश में कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आज मंत्री मंडल की वर्चुअल बैठक हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश के नागरिक उड््डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी भी शामिल हुए। माननीय मुख्यमंत्री ने बैठक में कोविड की स्थिति की समीक्षा की। व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए उन्होंने प्रयागराज के एसआरएन मेडिकल काॅलेज में और बेड बढ़ाए जाने का आदेश जारी करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। आॅक्सीजन और बेड की कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल बैठक में बताया कि उत्तर प्रदेष में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को सरकार निःशुल्क टीका लगवाएगी। जिसके लिए सभी मंत्रियों ने माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री जी के पहल की सराहना की। बैठक में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी, डा. दिनेश शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह जी शामिल रहे।




