Latest

मॉस्‍क न लगाने वालों के साथ अब थूंकने वालों पर भी पुलिस की नजर

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रशासन ने मास्क न लगाने वालों के साथ ही अब थूकने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। सार्वजनिक स्थान पर थूकने वालों से पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा। शासन स्तर से इस संबंध में निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने ऐसे लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी है।

अफसरों के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस।

खासतौर पर पान, गुटखा और तंबाकू खाने वालों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोरोना का संक्रमण जिस तरह एक व्यक्ति के दूसरे व्यक्ति के करीब आने और संपर्क में आने से फैल रहा है। उसी तरह किसी शख्स के सड़क या दूसरी जगह पर थूकने से भी कोरोना फैलने का खतरा रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब थूकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और ऐसी दूसरी जगह जहां पान, गुटखा व सिगरेट की दुकानें हैं, उसके आसपास भी पुलिस की गश्त बढ़ाई जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि कौन व्यक्ति पान और गुटखा खा रहा है। अगर कोई खाता है तो थूकता भी है। तमाम लोग ऐसी दुकानों पर थूककर नया पान व गुटखा खाते हैं। ऐसे लोगों को पकडऩा और उनसे जुर्माना वसूल करना पुलिस के लिए आसान काम नहीं है। फिर भी मुख्य मार्ग, बाजार और गली-मोहल्ले में गश्त करने व बैरियर प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान थूकने वालों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि जिस तरह मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूलने का नियम है, उसी तरह थूकने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button