शुक्रवार रात आठ बजे से लागू हो जाएगी 59 घंटे की बंदी

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रयागराज में दो दिनों की तालाबंदी फिर शुक्रवार रात आठ बजे से लागू हो जाएगी।
बंदी के बाद बाजार सोमवार सुबह सात बजे के बाद खुलेंगे
59 घंटे की बंदी के बाद बाजार सोमवार सुबह सात बजे के बाद खुलेंगे। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूरी बंदी रहेगी। इस अवधि में सेनिटाइजेशन पर काम किया जाएगा। पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने प्रत्येक शुक्रवार रात आठ से लेकर सोमवार सुबह सात बजे तक तालाबंदी का आदेश दिया है। इसके मद्देनजर शुक्रवार की रात आठ बजे से तालाबंदी शुरू होगी। इससे पहले ही घर की जरूरत के सामान खरीदे जा सकते हैं। हालांकि इस बीच शासन और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक सेवाएं पूरी तरह बहाल रहेंगी। जरूरी सेवाओं पर तालाबंदी का कोई असर नहीं होगा।
ये खुला रहेगा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, दूध, दही, ब्रेड, फल, सब्जी की दुकान, एटीएम, एलपीजी की आपूर्ति पर पाबंदी नहीं होगी। फेरी वाले सुबह सात से शाम सात बजे तक दुकान लगा सकेंगे। शादियों पर प्रतिबंध नहीं होगा। बंद कमरे या हॉल में अधिकतम 50 या खुले मैदान में अधिकतम 100 लोग समारोह में शामिल हो सकेंगे।
ये बंद रहेगा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। फर्नीचर दुकान, होटल, बार, शराब की दुकानें, जूते, कपड़े और गहने की दुकानें, शोरूम, जिम, सैलून आदि।
22 और कंटेनमेंट जोन बनाए
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर 22 और कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। इसमें शहर के अधिकांश इलाकों को शामिल किया गया है। इन इलाकों में अगले 14 दिन तक कोई मरीज न आने पर सभी दुकानों को बंद रखा जाएगा। इस जोन के अंदर केवल आवश्यक सेवाओं की दुकानें खोली जाएंगी। मास्क लगाने की बाध्यता होगी। एडीएम सिटी एके कनौजिया ने बताया कि इलाके सील कर दिए गए हैं।



