Latest

माण्डा में शनिवार को पूरी तरह लॉक डाउन का हुआ पालन बाजारों में पसरा सन्नाटा

माण्डा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माण्डा में शनिवार को पुलिस की सक्रियता से लॉक डाउन का पालन पूरी तरह से कराया गया,बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा,बतादें की कोरोना को हराने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का असर सड़कों पर नजर आया। बाजार और सड़कें पूरी तरह सुनसान रहीं।

इंस्पेक्टर माण्डा सुरेंद्र कुमार पांडेय करते रहे दिन भर पैदल मार्च

कुछ जगहों पर केवल मेडिकल स्टोर ही खुले दिखे। गली मोहल्लों में भी लोग घरों में ही रहे।कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार व रविवार को लॉकडाउन लगाया गया है। शनिवार को करीब साढ़े आठ बजे पुलिस के सड़क पर उतरने के बाद बाजार पूरी तरह बंद हो गया था। हालांकि तब सड़क पर इक्का दुक्का लोग घरों को जाते हुए दिख रहे थे।लेकिन आठ बजे के बाद आम लोग भी लॉकडाउन का पालन करते नजर आए। सुबह से ही इंस्पेक्टर माण्डा सुरेंद्र कुमार पांडेय व एसएसआई राम केवल यादव बाजारों में पैदल मार्च करते रहे,उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम ही इंस्पेक्टर माण्डा सुरेंद्र कुमार पांडेय ने एलाउंसमेंट कर लॉकडाउन का पालन करने की अपील किया था

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button