रानी रेवती देवी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज ,राजापुर, प्रयागराज के मीडिया प्रभारी की सूचनानुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे जी ने विद्यालय परिवार सहित समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को श्री गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रदान की l इस अवसर पर विद्यालय में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया जिसमें विद्यालय के संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने “सागर से भी गहरा बंदे गुरुदेव का प्यार है”, “गुरु ज्ञान अमर गुरु ज्ञान”, “गुरुदेव मेरे दाता मुझको ऐसा वर दो” सहित कई भजनों को प्रस्तुत करके मंत्रमुग्ध कर दिया l गुरु पूर्णिमा के बारे में बताते हुए प्रधानाचार्य जी ने कहा कि गुरू पूर्णिमा उन सभी आध्यात्मिक और अकादमिक गुरूजनों को समर्पित परम्परा है कार्यक्रम का कुशल संचालन सत्य प्रकाश पांडे ने किया । इस अवसर पर उपस्थित रहने वालों में अनूप कुमार ,सचिन सिंह परिहार ,चंद्रशेखर सिंह, शैलेश सिंह यादव ,अभिषेक शर्मा पायल जायसवाल , ओंकार पांडे, संतोष कुमार तिवारी प्रथम, शैलेंद्र कुमार यादव, विद्यासागर गुप्ता, विनोद कुमार, प्रवीण कुमार तिवारी, कुंदन कुमार ,रामचंद्र मौर्य, अभिषेक कुमार शुक्ला नागेंद्र कुमार शुक्ला, अजीत प्रताप सिंह, शंकरलाल पटेल, ऋचा गोस्वामी, दीक्षा पांडे अर्चना राय, किरन सिंह, जितेंद्र कुमार तिवारी, शिवजी राय ,अनिल उपाध्याय, संतोष कुमार तिवारी द्वितीय, रविंद्र कुमार द्विवेदी ,श्रवण कुमार तिवारी एवं अनुराग कुशवाहा सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाए प्रमुख रहे l


