Latest
रविवार को 11 की मौत 1874 संक्रमित मिले

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रविवार को जिले में कोरोना के 1874 संक्रमित मरीज आये। 24 घंटे में 11 लोगों को इस वैश्विक महामारी के कारण जान गवानी पड़ी। जिले में अलग अलग स्थानों पर रविवार को 10080 लोगों की कोरोना जाँच की गई। कोरोना से स्वस्थ हुए 1821 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। 49 लोगों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया तो 1772 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक कुल 38857 कोरोना मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। उल्लेखनीय है कि रविवार को भी इस महामारी के चलते 11 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी । आज 1874 लोग संक्रमित पाए गए थे। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। स्थानीय लोगों में इस महामाई का भय व्याप्त है लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।



