Latest
लोक सेवा आयोग से चयनित 28 खंड शिक्षाधिकारियों की तैनाती जल्द

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 28 खंड शिक्षाधिकारियों की तैनाती जल्द होगी। आयोग ने 309 चयनित अभ्यर्थियों में से पहली लिस्ट में 271 का नाम भेजा था। जिनकी तैनाती दो महीने पहले हो चुकी है।
औपबंधिक रूप से चयनित 28 अन्य अभ्यर्थियों की ओर से अभिलेख प्रस्तुत किए जाने के बाद आयोग ने अब इनकी संस्तुति बेसिक शिक्षा विभाग से की है। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक सरिता तिवारी ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक और बेसिक शिक्षा अधिकारियों से उप निरीक्षक संस्कृत, उप निरीक्षक उर्दू व खंड शिक्षाधिकारियों के सृजित, कार्यरत एवं रिक्त पदों की सूचना मांगी है। सरिता तिवारी ने 27 अप्रैल को पत्र लिखकर खाली पदों की सूचना मांगी थी लेकिन सूचना नहीं मिलने पर शुक्रवार को फिर पत्र लिखा है।




