Latest

मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में एक मकान में अचानक आग भड़क उठी

(अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) ।  मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में एक मकान में अचानक आग भड़क उठी। मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में हटिया चौराहे के पास स्थित एक मकान में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने जब तक आग पर काबू पाया। हजारों रुपये का नुकसान हो चुका था। हटिया चौराहे के पास रहने वाले नंद लाल का दो मंजिला मकान है। ऊपरी तल टिन शेड का बना हुआ है।

मंगलवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। धुंआ देख लोग घबराकर घर से बाहर निकल पड़े। देखते ही देखते मकान से आग की लपटें उठने लगी। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची।

स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। मगर तब तक ऊपरी तल के मकान कमरे में रखा सामान जल चुका था । इंस्पेक्टर मुट्ठीगंज इफ्तेखार अहमद ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। बुझा ली गई है।

अब स्थिति शांत है। हालांकि पहले लगा कि आग बुझाने में देरी होने पर सब कुछ राख हो जाएगा हालांकि काफी सामान बचा भी लिया गया।

Related Articles

Back to top button