Latest
मतगणना कर्मियों को उपलब्ध कराई जाए कोविड किट

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। ऐसे दौर में मतगणना हुई तो तमाम और लोग संक्रमित हो जाएंगे। इसलिए डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने मतगणना को स्थापित करने की मांग की है। महासंघ के मंडल सचिव बीके राजपूत ने कहा कि मतगणना कराई जाए तो कोविड-19 प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन कराया जाए। ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के किट दी जाय। वहां पर आने वाले प्रत्याशियों के एजेंटों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होने पर इंट्री दी जाय। महासंघ के मंत्री अखिलेश यादव और जनपद अध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले कई इंजीनियर कोरोना संक्रमित हो गए है। कुछ की इससे मौत भी हो चुकी है। इसलिए मतगणना के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही कर्मचारियों के जानलेवा होगी।




