सोमनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों द्वारा कराये जा रहे अस्थि विसर्जन एवं पिण्डदान को प्रशासन द्वारा रोक लगाने की कड़ी निंदा

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयागराज की बैठक महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी के नेतृत्व में दारागंज स्थित उनके आवास पर हुई. बैठक में गुजरात सरकार द्वारा सोमनाथ धाम तीर्थ में तीर्थ पुरोहितों द्वारा कराये जा अस्थि विसर्जन एवं पिण्डदान को स्थानीय प्रशासन द्वारा रोक लगाने की कड़ी शब्दों में निंदा की गई है. बैठक में सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि सोमवार को प्रयागराज के जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को सोमनाथ धाम में अस्थि विसर्जन व पिण्डदान को रोकने के विरोध में ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है | बैठक में संरक्षक हरिजगन्नाथ शास्त्री, रामकृष्ण तिवारी, श्रवण कुमार शर्मा माधवानन्द शर्मा अमितराज वैद्य. अनिल मिश्रा. चन्दन तिवारी. बलराम शर्मा. असीम भारद्वाज. गौतम पान्डेय. गोपाल काला. रसिक तिवारी आदि उपस्थित रहे |



