Latest

राष्ट्रीय अध्यक्ष के जल्द स्वस्थ होने विशेष हवन पूजन संपन्न हुआ

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सर्व उद्योग व्यापार मंडल, प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन (फुटकर) सिविल लाइंस उद्योग महिला व्यापार मंडल की आज हुई वर्चुअल मीटिंग में प्रदेश मंत्री सुशांत केसरवानी मंडल प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने करोना के इलाज में लाई जानी वाली जीवन उपयोगी दवाइयों, उपकरणों,और हॉस्पिटल के बिल पर जीएसटी को फिलहाल 1 साल के लिए खत्म करने की मांग किया है।

नर्सिंग होम द्वारा रेमदेसीविर इंजेक्शन का प्रिसक्रिप्शन अब जारी नहीं किया जा रहा है। बल्कि मौखिक रूप से मरीज को रेमदेसीविर इंजेक्शन लाने के लिए कहा जा रहा है।

शासन के नियमानुसार बिना डॉक्टर नर्सिंग होम के प्रिसक्रिप्शन के बिना रेमदेसीविर इंजेक्शन मरीज के परिजनों को नहीं दिया जा सकता। मरीज के परिजन डिस्ट्रीब्यूटर पर दबाव बनाकर उलझ रहे हैं।

इस कारण व्यापारी भयभीत और परेशान हो जा रहा है। जीएसटी में रजिस्टर्ड व्यापारी की करोना से मृत्यु होने की दशा में उसको 10 लाख का इंश्योरेंस का लाभ देते हुवे मुआवजा दिए जाने की भी मांग किया गया है। सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश में 3 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है व्यापार मंडल सरकार के इस निर्णय का स्वागत करती है और सभी से अपील करते है की इस समय अपने घरों में रहकर करोना की चेन तोड़ने ने सहयोग करे । संगठन लगातार लोगों को निशुल्क भोजन कराने के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में अतरसुइया व उद्योग व्यापार मंडल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष का दिलीप कुमार काके भाई, बाबा का ढाबा द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी के करोना पॉजिटिव होने के उपरांत सभी ने उनके जल्द स्वास्थ लाभ की कामना किया है प्रदेश मंत्री सुशांत केसरवानी ने आज विशेष तौर पर हवन पूजन करके राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना किया
अंत में संगठन के संरक्षक इकबाल अंसारी की असामयिक मृत्यु पर शोक रख कर उनको 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजली दीया गया🙏🏻

आज की मीटिंग का संचालन अखिलेश मिश्रा और चंद्र प्रकाश केसरी के द्वारा किया गया
जिसमे की मुख्य रुप से संरक्षक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, नमन ज्योत सिंह, नीरज जयसवाल, कृष्ण कुमार गुप्ता, मुसाब खान, अवंतिका टंडन हिना खान विशाल कनौजिया, हरेंद्र सिंह लाली सरदार, विशाल वर्मा, मोहम्मद सैफ,आसिफ, दिलीप कुमार काके,अंजनी केसरवानी, संदीप जयसवाल, निखिल पांडेय ओम प्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र जयसवाल शंकर लाल केसरवानी अरशद अली गौतम गुप्ता राम जी जैन आदि व्यापारी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button