Latest

कोविड नियमों का पालन न करने पर बारात मालिक सहित सात पर मुकदमा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । महामारी के भीषण संकट काल में भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसकी एक बानगी गुरुवार को खुल्दाबाद में सामने आई जहां एक बारात में कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस ने बारात मालिक सहित सात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया।

गुरुवार को खुल्दाबाद क्षेत्र में कानपुर से एक बारात आई थी। बाराती कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। न ही वह सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रख रहे थे और न ही मास्क लगाए थे। इसकी सूचना इंस्पेक्टर खुल्दाबाद को सोशल मीडिया के जरिए मिली तो वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कर्बला की तरफ से बनर्जी तिराहे की ओर आ रही बारात को रोका। पुलिस ने शिकायत को सही पाया। अधिकांश बाराती बिना मास्क के थे और वह सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रख रहे थे। इस पर इंस्पेक्टर ने बारात मालिक शिव बाबू केसरवानी सहित सात लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया और बारातियों को कोविड नियमों का पालन करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button