Latest

इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों में चार मई से चार जुलाई तक गर्मी की छुट्टियां घोषित

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना की दूसरे लहर में बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों में चार मई से चार जुलाई तक गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं कॉलेज नए शैक्षिक सत्र में 5 जुलाई को खुलेगें। यह निर्णय शुक्रवार को कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सभी डीन के साथ ऑनलाइन मोड में हुई बैठक में लिया गया। इस संबंध में रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

विदित हो कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीते 9 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी कर 10 अप्रैल से ऑनलाइन मोड में चल रही सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था और परिसर को 21 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद कोविड के चलते विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों के 100 से अधिक शिक्षक एवं कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए।
यहां तक कई शिक्षक एवं कर्मचारी कोरोना का शिकार बन गए। इसी बीच इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने 30 अप्रैल तक विवि एवं कॉलेज बंद करने का आदेश जारी किया था। 30 अप्रैल यानी सोमवार को चार जुलाई तक विश्वविद्यालय एवं कॉलेज बंद किए जाने का निर्णय लिया गया। पीआरओ डॉ. जया कपूर ने बताया कि कोविड की स्थितियों को देखते हुए ग्रीष्मावकाश को पूर्व निर्धारित 15 मई से पूर्व स्थगित कर अब 4 मई से कर दिया गया है। विश्वविद्यालय एवं कॉलेज 5 जुलाई को खुलेगें। यह निर्णय कुलपति की ओर से लिया गया है।

Related Articles

Back to top button