Latest

केशव प्रसाद मौर्य की फ्लीट काफिला प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की फ्लीट काफिला शनिवार को लखनऊ से निकलकर प्रयागराज जा रहा था। काफिले में सात गाड़ियां शामिल थी।

वाहनों का काफिला प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। हथिगवां थाना क्षेत्र के खिदिरपुर चौराहे के पास अनियंत्रित ट्रक से काफिले में शामिल एक बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई।

इसमें सवार चालक समेत चार सिपाही घायल हो गए। इस काफिले में डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य नहीं थे।

डिप्‍टी सीएम के काफिले के वाहन के दुर्घटनाग्रस्‍त होने की जानकारी होते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई। तत्‍काल मौके पर पहुंचे हथिगवां एसओ डीएनए यादव क्षतिग्रस्त बोलेरो से घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी कुंडा में इलाज के लिए भर्ती कराया। बता दें कि वाहनों के इस काफिले में उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नहीं थे।

चालक हेड कांस्टेबल राजेश बहादुर सिंह 50 पुत्र राम बहादुर निवासी कनावा कुंडा, हेड कांस्टेबल पंकज त्रिपाठी 36 पुत्र श्याम बाबू निवासी इटावा,हेड कांस्टेबल नरेश कुमार 45 पुत्र शैतान कुमार निवासी बुलंदशहर,कांस्टेबल केंद्र कुमार 30 निवासी आजमगढ़। घटना की जानकारी होने पर सीओ कुंडा अर्जुन सिंह, तहसीलदार रामजन्म यादव समेत आला अधिकारी सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र कुंडा पहुंचे और घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। यहां से दो सिपाहियों को रेफर कर दिया गया

Related Articles

Back to top button