Latest

चौबीस घन्टे मे 18 घन्टे की बिजली कटौती से परेशान रोजादारो, रोज़ादारों,घरों मे क़ैद लोगों व मरीज़ो पर पड़ रही परेशानी भारी

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एक तरफ लॉकडाउन मे घरों के आन्दर रहने की ताकीद तो दूसरी ओर भीषण गर्मी मे रोज़ादारों व आम लोगों के लिए इन दिनो प्रतिदिन चौबीस घन्टे मे मात्र ६ घन्टा ही बिजली का रहना और दिन भर मे कम से कम ३० से ३५ बार बिजली का आना और जाना इस भीषण गर्मी मे लोगों को रुलाए दे रहा है।

चौबीस घन्टे मे 18 घन्टे की बिजली कटौती से परेशान रोजादारो

 

 

उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी के अनुसार लगभग एक हफ्ते से शहर के पुराने इलाक़ो का यही हाल है।खुसरुबाग़,कल्याणी देवी,करैली सब स्टेशन से दिन भर मे कई बार बिजली का आना और जाना लगा रहता है।कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत हर इन्सान घरों मे है लेकिन बार बार बिजली की कटौती लोगों को परेशान किए हुए है।बिजली कटौती के कारण दिन मे तपीश भरी गर्मी से तो रात मे मच्छरों के कारण लोगों की नीन्द न पूरी होने से लोग डिप्रेशन मे हैं।समाज सेवी शाहिद प्रधान का कहना है की हर घर मे कोई न कोई इन दिनो बिमार है ऐसे मे बिजली की बार बार कटौती मरीज़ो के लिए मुसीबत साबित हो रही है।उनका कहना है की अगर बिजली कटौती बन्द न हुई तो मरीज़ो की जान के लाले भी पड़ सकते हैं।अधिक्तर लोग ऑकसीजन सीलेन्डर न मिलने के कारण इलेक्ट्रिक कन्सेन्ट्रेटर के सहारे जीवन की डोर को सम्भालने की जद्दोजहद मे लगे हैं ऐसे मे बिजली की कटौती ऐसे मरीज़ो के लिए दुशवारी पैदा कर रही है।

*माहे रमज़ान का अठारह रोज़ा मुकम्मल-हर रोज़ हो रही कोरोना के खात्मे की दूआ*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। धीरे धीरे कर आज माहे रमज़ान के मुक़द्दस रोज़ो मे अठारह रोज़ा मुकम्मल हो गया।तीन दिन के लॉकडाऊन के कारण लोगों ने ज़्यादा वक़्त घरो मे रहकर इबादत मे गुज़ारा।नमाज़ ए फजिर ज़ोहर असिर सहित मग़रिब और ईशाँ की नमाज़ घरों मे अदा करते हुए बारगाहे इलाही से कोरोना वबा के खात्मे और बिमारों की सेहत व सलामती की दुआ की।उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी ने लोगों से अपील की के ईद की खरीदारी को बाज़ार का रुख न करें तीन दिन के लॉकडाउन की तरहा हफ्ते के बाक़ी दिनो को भी उसी तरहा समझें और घरों मे रहें।खुम्स व ज़कात के पैसों से ग़रीब ग़ुरबा व मोहल्ले के ज़रुरतमन्दो की मदद करें।अल्लाह से मरहुमीन की मग़फिरत और बिमारों के जल्द से जल्द शिफा ए कामिला की दुआ करें।अल्लाह से इस वैश्विक महामारी के खात्मे की दुआ करें।

Related Articles

Back to top button