Latest

कामकाजी महिलाएं तो काम करने के साथ-साथ परिवार की भी देखभाल कर रहे हैं- पल्लवी टंडन

महिला व्यापारी और करोना लोकडाउन
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सर्व उद्योग व्यापार मंडल संबद्ध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला इकाई की वर्चुअल मीटिंग सिविल लाइंस अध्यक्ष अवंतिका टंडन के द्वारा आहूत किया गया जिसमे की विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री सुशांत केसरवानी और मंडल प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता और मुख्य अतिथि के रूप में महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल उपास्थित रहे मीटिंग का संचालन नगर अध्यक्ष हीना खान के द्वारा किया गया। मीटिंग मुख्य मुख्य रूप से। करोना, लॉक डाउन और महिला व्यापारियों के ऊपर केंद्रित रही जिसमें कि बोलते हुए मोनिका गौड़ और सविता सेठ ने बताया कि जब से संक्रमण बड़ा है तब से अपना व्यापार अपनी 50% स्टाफ बुलाकर ही काम कर रहे हैं वैशाली रस्तोगी नूपुर अग्रवाल ने बताया कि सब्जी और राशन की दुकान पूरे दिन खुलने चाहिए क्योंकि दुकान के बाद घर का काम खत्म करने के बाद कई बार हम लोग को भी शॉपिंग करने के लिए बाजारों में जान होता है पल्लवी अरोड़ा ने बताया कि आजकल घर में किसी भी बाहरी व्यक्ति को नहीं बुलाया जा रहा है काम करने वाले स्टाफ की भी छुट्टी कर दी गई है घर के सारे कम को परिवार वाले ही मिल बैठकर कर रहे हैं रूबी कपूर और सावी ने बताया की घर के सभी लोगो के लिए काढ़ा और भाप का इंतजाम किया जा रहा है और सभी लोग उसको ले भी रहे है ।
ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की अध्यक्ष अंशु ने कहा की अगर इस बार लोकडाउन लंबा चला तो अधिकतर सलून वाले भूखमरी पर आ जाएंगे पिछले डेढ़ साल से कारोबार चौपट है किराया और अन्य खर्च वैसे ही है। हीना खान ने कहा की सरकार को स्कूल फीस के विषय में भी कुछ सोचना चाहिए करोना लॉकडाउन से घर का बजट गड़बड़ हो गया है ।
अध्यक्ष अवंतिका टंडन ने बताया की महिलाए अधिकतर सलून, बुटीक, गिफ्ट आइटम,की दुकान ही चला रही है सब का ही काम चौपट है उनका खुद का टंडन स्टूडियो जो की सिविल लाइंस में है पिछले करोना से व्यापार आधा भी नही रह गाय है मुख्य काम शादी का था जो अभी बंद है ।लेकिन स्टाफ आदि का खर्चा वैसा ही सरकार को महिला कारोबारियों को विशेष लाभ देना चाहिए। प्रदेश मंत्री सुशांत केसरवानी ने अंत में सभी महिलाओं को हार्दिक धन्यवाद दिया और कहा कि यह समय अपने और अपने परिवार की सुरक्षा करने का है साथ ही निवेदन किया कि घर दुकान में काम करने वाले स्टाफ की सैलरी उनको देते रहें और साथ ही साथ जो सेवा का कार्य हो सके वह करते रहें समाज में महिलाओं की जिम्मेदारी बहुत ज्यादा है। कामकाजी महिलाएं तो काम करने के साथ-साथ परिवार की भी देखभाल कर रहे हैं जो कि काबिले तारीफ है। मंडल प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता लालू मित्तल ने कहा कि महिला व्यापारियों के साथ संगठन सदैव खड़ा है उनकी परेशानियों में हम लोग सदैव कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने को तत्पर हैं। ध्यान्यवाद जिलाध्यक्ष स्मृति श्रीवास्तव ने किया। आज की मीटिंग में मुख्य रूप से अवंतिका टंडन,हीना खान,स्मृति श्रीवास्तव,रूबी कपूर, साबी मोनिका गौड़,सविता सेठ विशाली रस्तोगी,नूपुर अग्रवाल पल्लवी अरोड़ा, रचना त्रिवेदी अंशु,सोनिका केसरवानी अंजली अनमानिका, मुक्ता आदि महिला व्यापारी उपस्थित रही

Related Articles

Back to top button