आईजी समेत अन्य पुलिसकर्मी भाप लेकर कोरोना को भगा रहे हैं

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना को हराने के लिए लोग तरह-तरह के जुगाड़ कर रहे हैं। इस जुगाड़ में पुलिसवाले दो कदम आगे निकल गए हैं। आईजी कार्यालय में भाप लेने के लिए लगी मशीन देखकर आप दंग रह जाएंगे। प्रेशर कुकर में सीटी की जगह पाइप लगाकर भाप मशीन बना दी गई है।
प्रेशर कुकर में सीटी की जगह पाइप लगाकर भाप मशीन बना दी ।
इसी जुगाड़ से आईजी समेत अन्य पुलिसकर्मी भाप लेकर कोरोना को भगा रहे हैं। इस तकनीक को पुलिस विभाग में सबसे ज्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे हैं।
आईजी केपी सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव के जो उपाय बताए गए हैं, उनमें भाप लेना प्रमुख है। भाप लेने के लिए रेंज कार्यालय में इंतजाम किया गया है। इसमें आयुर्वेदिक औषधि मिलाई गई है। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी दिनरात की रहती है। अक्सर उनके पास खुद के लिए समय नहीं होता है। घर में वे भाप नहीं ले पाते हैं। इसलिए कार्यायल में भाप मशीन लगाई गई है। जब कोई पुलिसकर्मी आए तो वह बटन ऑन कर दें और चार मिनट तक भाप ले सकता है। इसके लिए कोई समय सीमा नहीं है। जब भी पुलिसकर्मी के पास समय मिले, वह भाप लेकर खुद को सुरक्षित कर सकता है। संक्रमण से बचाव के साथ ही वह दूसरों को बचाने में मददगार साबित होगा।




